Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने किया सरकार का पुतला दहन
  • ऊधम सिंह नगर

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने किया सरकार का पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाश बढ़ोतरी और बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने भैंसागाड़ी पर स्कूटी लादकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने जल्द महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा सहित कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई खासकर पेट्रोलियम पदार्थों में भारी बढ़ोतरी और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई नीति नहीं बनाई है। वर्तमान में जहां पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो रही है वहीं 12 करोड़ युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। इससे आम आदमी परेशान हो चुका है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार पर पूंजीपतियों पर मेहरबानी दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही महंगाई में कमी और रोजगार के अवसर नहीं बढ़ाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सचिन मुजाल, मनोहर चराया, जुगल कक्कड़, कार्तिक ठुकराल, सन्नी मुंजाल, विजय कुमार, मनोज गाबा, कलीम, अमर खान, नितिन गुंबर, संजू गुंबर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आग लगने से दो काश्तकारों के छह घास के ढेर जलकर राख
Next: सीएम ने किया जिला प्रशासन के प्रेरणा कोचिंग सेंटर में युवाओं से संवाद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हर शनिवार रुद्रपुर नगर निगम में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.