Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मॉडिफाइड बाइकों की आवाज से लोग परेशान
  • पौड़ी

मॉडिफाइड बाइकों की आवाज से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 15/07/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  सावन का महीना शुरू होते ही जल लेने पहाड़ों की ओर पहुंच रहे कांवड़ियों की मॉडिफाइड बाइकों से निकल रही तेज आवाजों के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं।इतना ही नहीं जिन बाइकों में खुद को भोलेनाथ के भक्त बताने वाले लोग तेज बाइकों को दौड़ा रहे हैं, उनमें से अधिकतम वाहनों की स्थिति दयनीय है। बिना हेलमेट और नंबर प्लेट, तीन सवारी व बाइकों पर लगाये गए स्पीकरों से यातायात नियम की धज्जियाँ उड़ाकर चल रहे इन लोगों में युवक, उम्रदराज और अधेड़ सभी आयु के लोग शामिल हैं लेकिन बेखौफ़ इरादों के बीच इनके द्वारा अराजकता का माहौल शहरवासियों के लिये सिरदर्द बना हुआ है। स्थानीय निवासी जगदीश प्रसाद भट्ट,अमित डुंगरियाल, रवि डोबरियाल और प्रेम बल्लभ नैथानी ने कहा कि सावन के महीने में हमेशा की तरह कांवड़ियों के दुपहिया वाहनों की तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बाइकों के कारण ध्वनि प्रदूषण व बाजारों के निकट जाना मुश्किलों से भरा है। बताया कि अवैध रूप से रेट्रो साइलेंसर लगाकर कुछ लोग बिना रोकटोक के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने का भय बनने और यातायात नियमों का उल्लंघन सरेआम हो रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है जिससे शहर भर में अराजकता का माहौल न बन पाये। इधर, कोतवाली प्रभारी श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि यातायात नियमों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है, बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर,ट्रिपल राइडिंग सहित अन्य कानूनी तौर पर पुलिस नजर रख रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जागेश्वर धाम पहुंचे एसएसपी
Next: डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.