Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लूटने के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • हरिद्वार

लूटने के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

रुडकी। फैक्ट्रीकर्मी और दूधिया को लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक, फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक पीने के आदी है। सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 24 जनवरी को नीशू कुमार निवासी मेहवड़ खुर्द (नागल) थाना कलियर रात के वक्त बेगमपुर स्थित फैक्ट्री से घर की ओर निकला था। इस बीच कलियर रोड पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर रोक लिया था। फोन और कुछ रकम लूट ली थी। वहीं 29 जनवरी को दूधिया इमरान निवासी रामपुर हाल रईस कॉलोनी मुकर्रबपुर थाना कलियर से रात करीब साढ़े दस बजे चाकू दिखाकर बाइक और अन्य सामान लूट लिया था। दोनों ही वारदातों को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मेहवड़ नागल रोड कब्रिस्तान वाले तिराहे के पास लूट में शामिल बदमाश खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। रोहित निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी बाजूहेड़ी, महफूज निवासी बाजूहेड़ी और जुनैद निवासी मेहवड़ कला थाना कलियर को जनवरी में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट की बाइक, फोन और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष जगमोहन रमोल, गिरीश चंद, यशवंत खत्री, मोहम्मद हनीफ, श्रीकांत, सुरजीत सिंह, पप्पू कश्यप, देवी प्रसाद उप्रेती और एसओजी प्रभारी जहांगीर अली, एहसान अली, सुरेश रमोला, रविंद्र खत्री, महिपाल और नितिन शामिल रहे।
महफूज ने बनाया था लूट का प्लान: पुलिस पूछताछ में महफूज ने बताया कि उसकी करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई है। जिसके बाद उसे पैसों की जरूरत पडऩे लगी। 2019 में भी वह ऋषिकेश से चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। करीब नौ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। रोहित और जुनैद को लूटपाट की योजना में शामिल किया। कलियर रोड पर पूर्व में भी वह छीना झपटी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फाइनेंस कर्मी को तमंचा दिखा सवा लाख रू० लूटे
Next: ढाढेकी के युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.