Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फाइनेंस कर्मी को तमंचा दिखा सवा लाख रू० लूटे
  • हरिद्वार

फाइनेंस कर्मी को तमंचा दिखा सवा लाख रू० लूटे

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

रुडकी। कस्बे के भीड़भरे रायसी रोड पर तीन बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी की कनपटी पर दिनदहाड़े तमंचा सटाकर उससे सवा लाख रुपये की रकम लूट ली और भाग गए। सूचना पर कोतवाली की पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने पुलिस की टीम ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। उत्तर प्रदेश के कस्बा बुढ़ाना निवासी सद्दाम पुत्र मो. इस्लाम लक्सर में एक निजी फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। बुधवार सुबह सद्दाम किसी बकायेदार से सवा लाख रुपये की वसूली करके रायसी रोड होते हुए वापस फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर जा रहा थ। आरोप है कि पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने सद्दाम की बाइक को ओवरटेक करने के बाद रोक दिया और उनमें से एक ने सद्दाम की कनपटी से तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद रकम छीन ली। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। खास बात यह है कि घटना के समय सडक़ पर काफी यातायात होने के साथ ही आसपास भी भीड़ मौजूद थी। इसके बावजूद बदमाश आसानी से लूट करने के बाद फरार हो गए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही सीओ विवेक कुमार व एसएसआई नितेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद सीओ ने पुलिस की टीम के साथ करीब दो घंटे तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। सीओ विवेक कुमार ने ने बताया कि पुलिस द्वारा बदमाशों के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी शिनाख्त करके गिरफ्तारी की जाएगी। कई अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: लूटने के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.