Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिगरेट-तंबाकू जैसी चेतावनी के साथ बेचे जाएंगे समोसे-जलेबी समेत कई चीजें
  • राष्ट्रीय

सिगरेट-तंबाकू जैसी चेतावनी के साथ बेचे जाएंगे समोसे-जलेबी समेत कई चीजें

RNS INDIA NEWS 14/07/2025
rns featured image new

नई दिल्ली। सिगरेट और तंबाकू की तर्ज पर अब जलेबी, समोसा, लड्डू, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे चटपटे और मीठे खाद्य पदार्थों पर भी सेहत संबंधी चेतावनी नजर आएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के केंद्रीय संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने परिसरों में ‘तेल और शक्कर’ संबंधी चेतावनी वाले बोर्ड लगाएं।

इस कदम के पीछे उद्देश्य है कि लोग अपने रोजमर्रा के खानपान को लेकर सतर्क हों और यह समझ सकें कि उनका पसंदीदा स्नैक स्वास्थ्य पर किस तरह का असर डाल सकता है। मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर सहित सभी केंद्रीय संस्थानों को इसके लिए निर्देश भेजे हैं। एम्स नागपुर के अधिकारियों ने भी इस संबंध में सर्कुलर प्राप्त होने की पुष्टि की है। वे कैफेटेरिया सहित सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह पहल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक जंक फूड, अधिक चीनी और तेल वाले खाद्य पदार्थ इन बीमारियों के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। अब इन खाद्य पदार्थों के साथ यह जानकारी भी उपलब्ध होगी कि उनमें शुगर, फैट और अन्य हानिकारक तत्व किस मात्रा में मौजूद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही तंबाकू उत्पादों की तरह मीठे और तैलीय खाद्य उत्पादों पर भी स्वास्थ्य चेतावनी अनिवार्य की जा सकती है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को अपने खानपान को लेकर जागरूक करने में मदद मिलेगी और वे सेहतमंद विकल्पों की ओर रुख करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक किया गिरफ्तार
Next: पढ़ाई छोड़ छात्राओं ने क्लस्टर योजना के विरोध में रैली निकाली

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.