Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पारंपरिक शैली में होगा राहु मंदिर का सुदृढ़ीकरण: डीएम
  • पौड़ी

पारंपरिक शैली में होगा राहु मंदिर का सुदृढ़ीकरण: डीएम

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को पैठाणी स्थित प्राचीन राहु मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में होने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए अफसरों को मंदिर का संपूर्ण मास्टर प्लान बना कर व्यवस्थित विकास की योजना बनाने के निर्देश दिए। रविवार को मंदिर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि मंदिर के निकटवर्ती खाली भूभाग का सीमांकन कर उसे मास्टर प्लान में शामिल किया जाए। उन्होंने संस्कृति विभाग को मुख्य मंदिर का रासायनिक उपचार (केमिकल ट्रीटमेंट) कराने और पंचायतन शैली के इस पौराणिक मंदिर का सुदृढ़ीकरण पारंपरिक शैली में ही करने के निर्देश दिए। कहा कि मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, आने-जाने के रास्ते और पार्किंग जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए स्थल का चयन कर जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाए। मंदिर समिति से बातचीत करते हुए डीएम ने धर्मशाला को पहाड़ी शैली में पुनर्निर्मित करने व उसमें स्थानीय पत्थरों (पटाल) के प्रयोग करने की बात कही। डीएम ने अफसरों को मंदिर के मुख्य द्वार को लकड़ी और पत्थरों से पहाड़ी शैली में विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, संस्कृति विभाग के जेई अनिल नेगी, नायब तहसीलदार पूरण प्रकाश रावत, मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने दिया समर्थन
Next: सचिव ने किया बेनीताल में पर्यटन विकास के कार्यों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.