Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जीव विज्ञान से पास छात्र-छात्राएं कर सकते हैं बायोटेक में बीटेक
  • पौड़ी

जीव विज्ञान से पास छात्र-छात्राएं कर सकते हैं बायोटेक में बीटेक

RNS INDIA NEWS 11/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जीवविज्ञान से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी भी बायोटेक से बीटेक में प्रवेश ले सकते हैं। जिला मुख्यालय पौड़ी के जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी में जीवविज्ञान पासआउट छात्रों के लिए बायो टेक कराया जा रहा है। संस्थान में अभी बायो टेक से बी टेक करने वाले 150 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्थान के एचओडी ने बताया कि जीव विज्ञान से 12वीं पासआउट विद्यार्थियों व अभिभावक अक्सर जानकारी के अभाव में अपने बच्चों को बीटेक नहीं करवा पा रहे हैं। बताया कि पहाड़ों में मुख्य रूप से जीव विज्ञान उत्तीर्ण छात्रों के समक्ष यह समस्या देखने को मिल रही है। बताया कि गणित के विद्यार्थी तो आसानी से बीटेक कर रहे हैं। लेकिन जीव विज्ञान वाले या तो पैरामेडिकल या निजी संस्थानों में मनमाने दामों पर बायोटेक कर रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. वीके बंगा व एचओडी बायोटेक विभाग डा. अरुण भट्ट ने बताया कि घुड़दौड़ी में जीव विज्ञान छात्र भी बायोटेक से चार वर्षीय बी टेक स्नातक कर रहे हैं। वर्तमान में बीटेक व एमटेक में 150 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्थान में बायोटेक विशेषज्ञ व शिक्षाविद डॉ. सुरेश फुलारा ने बताया कि बायोटेक विभाग में प्रवेश के लिए चयन इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर किया जाता है। जीबीपीआईईटी घुड़दौड़ी में बी टेक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया उत्तराखंड तकनीकी विवि द्वारा संचालित काउंसिलिंग के माध्यम से शुरू हो गई है। काउंसिलिंग का तीसरा चरण 21 जुलाई से होगा। बताया कि कोर्स के लिए अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट https://gbpiet.ac.in/ या यूटीयू के काउंसिलिंग पोर्टल https://uktech.ac.in/en/page/counselling-portal से प्राप्त की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, केस दर्ज
Next: चमोली में जिला पंचायत सदस्य के 13 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.