Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जांच में ग्राम पंचायत सदस्य के 94 आवेदन निरस्त
  • रुद्रप्रयाग

जांच में ग्राम पंचायत सदस्य के 94 आवेदन निरस्त

RNS INDIA NEWS 10/07/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तीनों विकासखंडों में तीन दिन चली नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की विस्तृत जांच की गई। जिले की 18 जिला पंचायत सीटों पर कुल 96 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से एक नामांकन पत्र को अमान्य घोषित किया गया जबकि शेष 95 नामांकन वैध पाए गए। ऊखीमठ ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 297 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 29 नामांकन निरस्त कर दिए गए। 268 नामांकन पत्र वैध घोषित हुए। इसी ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 155 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो सभी जांच में सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी 79 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जो सभी वैध पाए गए। जखोली ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 350 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 22 नामांकन पत्रों को निरस्त किए गए। 328 नामांकन वैध पाए गए हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए 291 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2 को अमान्य घोषित हुए। जबकि 289 वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 139 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से कोई भी निरस्त नहीं हुआ और सभी को वैध माना गया। अगस्त्यमुनि ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 459 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 43 नामांकन निरस्त किए गए जबकि 416 नामांकन वैध घोषित किए गए। ग्राम प्रधान पद के लिए प्राप्त 416 नामांकन पत्रों में से 3 निरस्त हुए और 413 नामांकन पत्र सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 140 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 2 नामांकन अमान्य पाए गए और शेष 138 नामांकन वैध घोषित हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से बलात्कार और हत्या के मामले में तीन को फांसी
Next: पौड़ी में पहले चरण में 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे उत्कृष्ट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.