Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 21 करोड़ से पुराने वार्ड के घरों में लगेगा सीवरेज कनेक्शन
  • नैनीताल

21 करोड़ से पुराने वार्ड के घरों में लगेगा सीवरेज कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। नगर निगम के पुराने वार्ड की सीवरेज योजना का मंगलवार को सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज बिष्ट ने शुभारंभ किया। पंद्रह किमी बिछाई जाने वाली सीवर लाइन के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च होगी। इसके बनते ही निगम के सभी पुराने वार्ड में बने घरों में सीवरेज कनेक्शन लग जाएंगे। नगर निगम के पुराने 33 वार्ड मे से अभी भी कई क्षेत्र सीवरेज से नहीं जुड़ सके है। इसके लिए सीवरेज योजना बना कर जल निगम ने बजट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब इसकी मंजूरी विभाग को मिल गई है। मंगलवार इसके निर्माण कार्यों का शुभारंभ काठगोदाम में नरमीन चौराहे पर किया गया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सीवर लाइन बिछाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब इसके बनने से खुली नालियों मे बहने वाले सीवर से लोगो को राहत मिलेगी। इसके पर्यावरण को होने वाले नुकसान का भी बचाव होगा। साथ ही जल जनित बीमारियों के फैलने से निजात मिलेगी। वहीं मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि लाइन बिछाए जाने पर निगम के पुराने 33 वार्ड के घर सीवरेज से जुड़ जाएंगे। नए वार्ड मे यूयूएसडीए सीवरेज योजना का काम कर रही है। जिससे वहां के निवासियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि रानीबाग-काठगोदाम सीवरेज योजना मे 1481.07 लाख रुपये की लागत से वार्ड एक और दो मे लाइन बिछाई जाएगी। राजपुरा सीवरेज योजना मे 358.27 लाख रुपये की लागत से वार्ड 12, 13, 14 व 15 को जोड़ा जाएगा। साथ ही हीरानगर, रामपुर रोड एवं पर्वतीय मोहल्ला सीवरेज योजना में 417.71 लाख रुपये की लागत से 11, 17, 19 व 20 के घरों को सीवर से जोड़ा जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक प्रतिनिधी जीवन सिंह कार्की, अधिशासी अभियंता जल निगम एके कटारिया, पार्षद प्रीति आर्या, बबली वर्मा, धर्मवीर, हेमंत साहू सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश का पहला दिव्यांग आधार पंजीकरण केंद्र हल्द्वानी में शुरू
Next: प्रो. नीतिका कौशल को राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार मिलने पर प्रेमनगर में सम्मान समारोह आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.