Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जा हटाया
  • देहरादून

सेलाकुई में श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जा हटाया

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सेलाकुई में श्मशान घाट पर हो रहे अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने मंगलवार को विरोध के बीच ध्वस्त कर दिया। तीन माह पहले नगर पंचायत की टीम ने यहां अवैध कब्जा ध्वस्त किया था, लेकिन दोबारा से वहां अवैध कब्जा किया जा रहा था। टीम ने जब कब्जाधरी से कागज दिखाने को कहा तो वह बगलें झांकने लगे। नायब तहसीलदार ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा से कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सेलाकुई में श्मशान घाट की भूमि के लिए खसरा नंबर 1353 में जलमग्न भूमि दी गई थी। लेकिन इस पर धीरे-धीरे कब्जा होने लगा। एक स्थानीय निवासी ने अपनी भूमि बता कर श्मशान घाट का निर्माण कर रहे कुछ ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन कोर्ट में वह केस हार गया। लेकिन इसके बाद उक्त जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। शिकायत पर नगर पंचायत की टीम ने अप्रैल माह में अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया और कब्जाधारियों से कागज दिखाने को कहा था, लेकिन कोई भी कब्जाधारी नगर पंचायत में न तो कागज दिखा पाया और न ही दोबारा से कोई कार्यालय में आया, लेकिन इसके बाद फिर से वहां अवैध निर्माण हो गया। जिस पर मोक्ष धाम समिति द्वारा डीएम, एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई गई। जिसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और आगे अवैध निर्माण किए जाने की स्थिति में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार जीडी जोशी ने बताया कि मौके पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर अवैध निर्माण कर रही महिला विद्या देवी से कागज दिखाने की बात कही गई, लेकिन वह इधर-उधर की बात करने लगी। वह कागज नहीं दिखा पाई। जिसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कहा कि अगर दोबारा से अवैध निर्माण हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना सेलाकुई पुलिस, नगर पंचायत के कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टायफायड और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
Next: आठ माह की गर्भवती व उसकी मां को चचेरे भाइयों ने पीटा, मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.