Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वर्दी का नहीं रखा मान! महिला थाना प्रभारी ने स्टेशन के अंदर बनाया रोमांटिक रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
  • राष्ट्रीय

वर्दी का नहीं रखा मान! महिला थाना प्रभारी ने स्टेशन के अंदर बनाया रोमांटिक रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

रीवा (आरएनएस)।   मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला थाना प्रभारी द्वारा थाने के अंदर फिल्मी गाने पर रील बनाना महंगा पड़ गया है। सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का एक रोमांटिक गाने पर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक (ष्ठढ्ढत्र) राजेश सिंह ने पूरे संभाग के पुलिसकर्मियों के लिए सख्त आदेश जारी करते हुए विभागीय गरिमा के खिलाफ रील बनाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह मामला शनिवार को तब सामने आया, जब सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वह थाने के अंदर कुर्सी पर बैठी हुई, 1999 में आई फिल्म ‘आरजूÓ के गाने ‘अब तेरे दिल में हम आ गएज्Ó पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। वर्दी में न होकर सिविल ड्रेस में बनाई गई इस रील के सामने आते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे।
वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी राजेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने सोमवार को एक कड़ा आदेश जारी करते हुए कहा कि पुलिस एक अनुशासित विभाग है और इस तरह की गतिविधियां अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा, वर्दी या सिविल ड्रेस में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और जनता के बीच पुलिस की छवि खराब होती है।
डीआईजी ने अपने आदेश में सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में यदि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह की कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जाती है, तो इसे पद की गरिमा के प्रतिकूल मानते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हवा में 30 मिनट बाद इंडिगो फ्लाइट में आया ‘झटका’, इंदौर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, क्या थी वजह?
Next: राफेल पर पाकिस्तान का सफेद झूठ : निर्माता कंपनी ने खोल दिया बड़ा राज; बताया ऑपरेशन सिंदूर में क्रैश का असली कारण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.