Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हवा में 30 मिनट बाद इंडिगो फ्लाइट में आया ‘झटका’, इंदौर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, क्या थी वजह?
  • राष्ट्रीय

हवा में 30 मिनट बाद इंडिगो फ्लाइट में आया ‘झटका’, इंदौर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, क्या थी वजह?

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)।  इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद ही विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद पायलट ने विमान को वापस इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6श्व 7295 ने अपने निर्धारित समय सुबह 6:35 बजे रायपुर के लिए टेक-ऑफ किया था। यात्रियों ने बताया कि उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद ही उन्हें विमान में एक तेज झटका महसूस हुआ। इसके कुछ ही मिनटों बाद पायलट ने घोषणा की कि कुछ तकनीकी कारणों से विमान को वापस इंदौर ले जाया जा रहा है। विमान सुबह 7:15 बजे सफलतापूर्वक एयरपोर्ट पर लैंड हो गया।
इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि पायलट को उड़ान के दौरान एक ‘फॉल्स अलार्म’ मिला था। हालांकि यह एक झूठा तकनीकी संकेत था, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ऐसे किसी भी संकेत को गंभीरता से लिया जाता है। इसी के चलते पायलट ने कोई जोखिम न उठाते हुए विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया, जो कि एक सराहनीय कदम है।
लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। बाद में, तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंडिगो ने इस उड़ान को रद्द कर दिया। एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस लेने या अगली उपलब्ध उड़ान में अपनी बुकिंग को रीशेड्यूल कराने का विकल्प दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, केस दर्ज
Next: वर्दी का नहीं रखा मान! महिला थाना प्रभारी ने स्टेशन के अंदर बनाया रोमांटिक रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.