Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कबाड़ बीनने वाले की हत्या के आरोप में एक नामजद
  • ऊधम सिंह नगर

कबाड़ बीनने वाले की हत्या के आरोप में एक नामजद

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगर में मिले शव की शिनाख्त टनकपुर निवासी बंटी उर्फ विक्की के रूप में हुई। वह कबाड़ बीनने का काम करता था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक युवक के साथी ने उधार के रुपये न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मीना बाजार बनबसा (चम्पावत) रंजीत वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में वह खटीमा में ही रहकर कूड़ा बीनने का कार्य करता है। उसके साथ टनकपुर निवासी बंटी उर्फ विक्की व नेपाल निवासी विक्की नेपाली भी कूड़ा बीनते हैं। 6 जुलाई की रात्रि वह अपने साथियों बंटी उर्फ विक्की व विक्की नेपाली के साथ पंजाबी मोहल्ला में बहुरानी ज्वेलर्स दुकान के सामने शराब पीकर दुकान के आगे लेटे थे। इसी बीच पंजाबी मोहल्ला निवासी इस्माईल पुत्र बाबू पेंटर आया और तीनों की पिटाई की। उधार के 500 रुपये मांगने लगा। बंटी उर्फ विक्की ने कुछ दिन पहले शराब पीने के लिए इस्माइल से 500 रुपये 50 रुपये रोज के ब्याज पर उधार लिए थे। कूड़ा बीन कर बेचकर इस्माइल का उधार चुका देते थे, लेकिन इस बार बंटी उधार नहीं चुका पाया था। वह तीनों शराब के नशे में सो रहे थे। आरोपी इस्माइल ने उसे खूब पीटा। उन्होंने कहा कि तीनों मिलकर पैसे वापस कर देंगे फिर भी उसे पीटता रहा। उसे उठाकर पटक दिया। इसके बाद उन्होंने उसे उठाकर टनकपुर रोड स्थित जगदम्बा होटल के पास एक दुकान के बाहर लेटा दिया। बंटी के नाक, मुंह से खून आ रहा था। उन्हें लगा नशा उतरने पर वह उठ जाएगा। जब उन्हें जानकारी मिली है कि बंटी की मृत्यु हो गई है। बंटी की हत्या इस्माइल ने उधार के पैसे वापस न मिलने के कारण की है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बंटी उर्फ विक्की की मौत के मामले में पंजाबी मोहल्ला खटीमा निवासी इस्माइल के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रो. नीतिका कौशल को राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार मिलने पर प्रेमनगर में सम्मान समारोह आयोजित
Next: कुर्सी छूने पर पीटने की आरोपी शिक्षिका को किया सम्बद्ध

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.