Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सरयू नदी के बीच में दीवार लगने से भराड़ी बाजार को खतरा
  • बागेश्वर

सरयू नदी के बीच में दीवार लगने से भराड़ी बाजार को खतरा

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी ने सरयू नदी के बीच में दीवार लगाकर भराड़ी बाजार के लिए खतरा पैदा कर दिया है। कंपनी तीन साल पूर्व में किए गए समझौते का पालन न कर मनमानी पर उतर आई है। व्यापारियों ने जल्द बाजार की ओर सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके लिए अभी से रणनीति तैयार की जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि तीन साल पहले कंपनी से वार्ता हुई थी कि वह भराड़ी बाजार की ओर सुरक्षा दीवार लगाएगी। वार्ता में कपकोट के विधायक बलंवत सिंह भौर्याल, तत्कालीन एसडीएम और व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष मौजूद थे। तीन साल बीत जाने के बाद भी कंपनी ने बाजार की ओर सुरक्षा दीवार नहीं लगाई, जबकि अपनी कंपनी की ओर दीवार लगने लगी है। इससे अब पानी का जोर बाजार की ओर रहेगा। बारिश से पहले यदि उनकी ओर दीवार नहीं दी गई तो व्यापार मंडल एक बार फिर आंदोलन करेगा। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, महामंत्री प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, कमल कपकोटी, मनोज कुमार, अंकित ऐठानी, दयाल सिंह, जगत सिंह आदि शामिल रहे। इधर, कंपनी के प्रबंधक कमलेश जोशी ने बताया कि भराड़ी को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल
Next: घर से निकला किशोर लापता

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.