Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। दिव्यांगजनों की मतदान प्रक्रिया में सहज और गरिमामयी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन’ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और दिव्यांग मतदाताओं को सुलभ निर्वाचन वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह जानकारी दी गई कि 3 जुलाई 2025 तक जनपद में कुल 6005 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र दिव्यांग मतदाता ,मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज कल्याण विभाग से पेंशन प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के डेटा का मिलान करते हुए उनकी सूची तैयार की जाए और उनका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए पूर्णत: सुलभ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसमें रैंप, व्हीलचेयर, डोली, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाएँ समुचित रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चिन्हित स्थलों पर समस्त व्यवस्थाएँ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी दिव्यांग मतदाता को मतदान के दिन असुविधा न हो। बैठक में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर मतदाता तक लोकतंत्र की पहुँच सुनिश्चित हो खासतौर पर वे जो विशेष देखभाल और संवेदनशीलता के पात्र हैं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सीएस मरतोलिया, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी विभाग बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रेजेंटेशन तैयार करें : मुख्य सचिव
Next: मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ हों

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.