Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
rns featured image new

राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से होंगे तैनात

जनपदवार मेरिट के उपरांत साक्षात्कार से होगा अंतिम चयन

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र ही 117 अस्थाई योग प्रशिक्षक मिल जायेगे। उच्च शिक्षा विभाग व कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बन गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने मैरिट के आधार पर योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु आमंत्रण प्रक्रिया निर्धारित कर समय सारणी तय कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 1-8 अगस्त के मध्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। तदोपरांत 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लम्बे समय से लटकी इस भर्ती को शुरू करने के लिये कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसमें रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। विभाग अब साक्षात्कार के माध्यम से योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा, इसके लिये सेवायोजन विभाग को आवेदित अभ्यर्थियों की मैरिट के आधार पर जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उक्त पद हेतु शैक्षिक योग्यता व अनुभव हेतु कुल 100 अंक का निर्धारण किया है। जिसमें अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अधिकतम 10-10 अंक, स्नातक में 20, पीजी डिप्लोमा/एम.ए. योगा में 30 तथा अनुभव हेतु प्रति वर्ष 3 अंक का प्रावधान कर अधिकतम 30 अंक निर्धारित किये गये हैं। जबकि साक्षात्कार हेतु 50 अंकों का निर्धारण किया गया है। विभाग द्वारा योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु समय सारणी भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 25 जुलाई तक अभ्यर्थियों की मैरिट सूची जारी कर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार सूचना प्रेषित की जायेगी। इसके उपरांत 1 से 8 अगस्त तक साक्षात्कार तथा 11 अगस्त तक महाविद्यालयों में चयनित योग प्रशिक्षकों को तैनाती दी जायेगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास व सेवायोजन विभाग द्वारा मैरिट की वरियता पश्चात साक्षात्कार हेतु 3 गुणा अभ्यर्थियों की सूची विभाग को सौंपेगा। साक्षात्कार के उपरांत विभागीय रोस्टर के अनुसार वरियता सूची तैयार की जायेगी और चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर दो जनपदों में अवस्थित महाविद्यालयों में से किसी एक महाविद्यालय में नियुक्ति दी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि कतिपय आरक्षित श्रेणियों में तीन गुना अभ्यर्थी नहीं मिल हैं ऐसे में जितने भी अभ्यर्थियों ने आरक्षित श्रेणी में आवेदन किया है उन्हें मैरिट के आधार पर साक्षात्कार सम्मिलित किया जायेगा।

लम्बे समय से अटकी योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही आउटसोर्स के माध्मय से 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती राजकीय महाविद्यालयों में की जायेगी। इनकी तैनाती से महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं योग के गुर सीखेंगे, जिससे उन्हें न केवल किताबी ज्ञान मिलेगा, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य की भी सीख मिलेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में जालेंद्री नदी में बहे दो पशुपालक
Next: मेडिकल एजुकेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. नीतिका कौशल को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न अवार्ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.