Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बालश्रम कर रहे 43 नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू
  • पौड़ी

बालश्रम कर रहे 43 नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 05/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। जिले के परमार्थ निकेतन एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बाल श्रम और बाल अधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान में थाना लक्ष्मण झूला, मानव तस्करी विरोधी इकाई कोटद्वार, श्रीनगर तथा बाल कल्याण समिति पौड़ी की संयुक्त टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के तहत घाटों पर फूल बेचते पाए गए कुल 43 नाबालिग बच्चों को मौके से रेस्क्यू किया गया। इनमें अधिकांश की उम्र 8 से 16 वर्ष के बीच थी। जिले में चलाए गए अभियान के दौरान जांच में सामने आया कि ये बच्चे प्रतिदिन घाटों पर कार्य करने भेजे जाते थे, जिससे उनकी शिक्षा बाधित हो रही थी। यह किशोर न्याय अधिनियम अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम ने बच्चों के माता-पिता को भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बच्चों से बालश्रम कराया जाता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को संबंधित थाने लाया गया और उनके अभिभावकों को बुलाकर संयुक्त परामर्श सत्र आयोजित किए गए। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लक्ष्मणझूला के तहत महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति व संबंधित क्षेत्र के थाना द्वारा बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इसमें टीम द्वारा 43 बच्चों का रेस्क्यू करते हुए उनके माता-पिता को सौंपा गया। बताया कि रेस्क्यू किये गये बच्चों के माता-पिता को कहा गया कि उनके पठन-पाठन के लिये कोई आवश्यकता होती है तो उसके लिये जिला प्रशासन पूरी सहायता करेगा। अभियान में मानव तस्करी विरोधी इकाई श्रीनगर से जय प्रकाश, कुंवर सिंह, चौकी मुनि की रेती से उत्तम रमोला, थाना लक्ष्मण झूला से दीक्षा सैनी, सुबर्धंन दीवान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधिक जागरूकता शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया पर सीएमई कार्यक्रम संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.