Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने जारी की अधिसूचना
  • टिहरी

टिहरी में पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने जारी की अधिसूचना

RNS INDIA NEWS 30/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) नितिका खंडेलवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिले के सभी ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की है। डीएम नितिका ने बताया कि जिले में पहले चरण में जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार और भिलंगना जबकि दूसरे चरण में कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लॉक में चुनाव होगा। 2 से 5 जुलाई तक सुबह 8 से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन, 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 से 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। जबकि पहले चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 14 और द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई को होगा। पहले चरण का मतदान 24 और द्वितीय चरण का 28 जबकि मतगतणना और परिणाम की घोषणा 31 जुलाई को होगी। डीएम ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर जबकि जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत मुख्यालय बौराड़ी में 5 जुलाई शाम 3 बजे तक होगी। मतों की गणना और परिणाम जौनपुर ब्लॉक की जीआईसी थत्यूड, देवप्रयाग की जीआईसी हिंडोलाखाल, प्रतापनगर की जीआईसी प्रतापनगर जबकि शेष सभी ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत (विकासखंड) मुख्यालय पर की जाएगी। जिला पंचायत के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय बौराड़ी में होगा। जबकि मतों की गणना संबंधित क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय और गणना स्थलों पर की जाएगी। निर्वाचन परिणाम निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जिला पंचायत मुख्यालय बौराड़ी नई टिहरी पर घोषित किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Next: जेल से छूटने के दस दिन बाद की चोरी, गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.