Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 30/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने प्रतिभाग किया एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशीलता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समयसारणी के अनुसार कार्य करते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन गंभीरता एवं निष्ठा से करें। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया, मतदाता सूची, आदर्श आचार संहिता, सामग्री प्रबंधन एवं मतगणना प्रक्रिया आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए इन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, प्रवक्ता कपिल नयाल तथा विनोद राठौर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी दी गई एवं विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनरों ने उपस्थित अधिकारियों को नामांकन की प्रक्रिया, प्रतीक चिन्ह आवंटन, मतपत्र, मतपेटी, निर्वाचन प्रक्रिया, पंचायतराज अधिनियम समेत अन्य पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान रिजर्व समेत कुल 155 चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ जिसमें 26 रिटर्निंग अधिकारी एवं 129 सहायक रिटर्निग अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एसके पंत समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मटीला गांव में पंचायत चुनाव से पहले ही सर्वसम्मति से चुनी गई ग्राम प्रधान
Next: महिला सेवादल कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.