Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मटीला गांव में पंचायत चुनाव से पहले ही सर्वसम्मति से चुनी गई ग्राम प्रधान
  • अल्मोड़ा

मटीला गांव में पंचायत चुनाव से पहले ही सर्वसम्मति से चुनी गई ग्राम प्रधान

RNS INDIA NEWS 30/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ताड़ीखेत ब्लॉक की मटीला ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने आपसी सहमति से नए ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों का चयन कर लोकतंत्र की मिसाल पेश की है। रविवार को गांव में आयोजित बैठक में मोहनी देवी को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुना गया। ग्रामसभा में मटीला और खरकिया तोक के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नारायण सिंह ने की। चयन प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों ने एकमत होकर मोहनी देवी को ग्राम पंचायत की बागडोर सौंपने का निर्णय लिया। साथ ही वार्ड सदस्यों के रूप में रमेश सिंह, पान सिंह भंडारी, बचे सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मी राम, सुंदर लाल और कमलेश सिंह का चयन किया गया। बैठक में गांव के समग्र विकास के लिए मिल-जुलकर काम करने का संकल्प लिया गया और निर्णय लिया गया कि बैठक की कार्रवाई की जानकारी निर्वाचन विभाग को भेजी जाएगी, ताकि आगामी नामांकन प्रक्रिया में इसे औपचारिक रूप दिया जा सके। इस अवसर पर प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, बालम सिंह, राजेंद्र सिंह, कृपाल राम, गीता बिष्ट, हेमा देवी, विमला, धना, प्रेमा देवी, पुष्पा बिष्ट, मोहन सिंह अधिकारी, गणेश राम, डूंगर सिंह, दीवान सिंह और कमलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 जून
Next: रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.