Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मौसम के अलर्ट पर सोनप्रयाग से सुबह 10 बजे बाद रोके यात्री
  • रुद्रप्रयाग

मौसम के अलर्ट पर सोनप्रयाग से सुबह 10 बजे बाद रोके यात्री

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते रविवार को सोनप्रयाग में यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी गई। सरकार के निर्देशों के बाद सुबह 10 बजे बाद यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया गया जबकि इससे पहले सुबह 5 हजार यात्री धाम को रवाना हुए। केदारनाथ से लौटने वाले यात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की देखरेख में वापस गौरीकुंड भेजा गया। जनपद में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को रातभर हुई बारिश से सोनप्रयाग में मुनकटिया में केदारनाथ हाईवे बाधित रहा। हालांकि पहाड़ी से मलबा पत्थर रुकते ही पैदल चलने वाले यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी गई। पुलिस सुरक्षा में उन्हें डेढ़ किमी दूर शटल सेवा की सुविधा से गौरीकुंड पहुंचाया गया। करीब 5 हजार यात्री सुबह 10 बजे से पहले केदारनाथ रवाना हो गए। वहीं सरकार द्वारा 48 घंटे यात्रा रोकने के आदेश के बाद प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सुरक्षित स्थानों पर ठहरने के निर्देश दिए। पुलिस ने सोनप्रयाग से आगे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवाजाही रोक दी। हालांकि केदारनाथ से लौट रहे सभी यात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में गौरीकुंड और सोनप्रयाग आने दिया गया। सभी यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा जवान पैदल चलने वाले यात्रियों पर निगरानी करते रहे। इधर, सोनप्रयाग में रविवार को 10 बजे बाद करीब 1500 यात्री रुके हैं, जिन्हें सोमवार को मौसम रिपोर्ट के बाद केदारनाथ भेजा जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार दी गई चेतावनी को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी जा रही है। सुबह दस बजे बाद केदारनाथ जाने वाले यात्री भी सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में विलुप्त होते नौलों के संरक्षण की अनूठी पहल, पार्षदों ने उठाई जिम्मेदारी
Next: दल्मोड़ी में ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित, देवकी देवी बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.