Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने की मेयर से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने की मेयर से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 28/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को नगर निगम के सभी पार्षदों ने मेयर अजय वर्मा से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने चार प्रमुख मांगों को तत्काल प्रभाव से हल करने की मांग करते हुए कहा कि आम जनता लंबे समय से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, जिनका समाधान अब टाला नहीं जा सकता। पार्षदों ने नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए कहा कि इनसे नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने बंदरों को पकड़ने के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इसके अलावा आवारा सांड, गाय और अन्य पशुओं की वजह से यातायात बाधित होने और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ने पर भी स्थायी समाधान की आवश्यकता बताई। ज्ञापन में नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों की भी समस्या रखी गई। पार्षदों ने कहा कि टूटी-फूटी सड़कों के कारण नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में इनकी मरम्मत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त एवं सह आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त होने पर चिंता जताई और शीघ्र नियुक्ति की मांग रखी। पार्षदों ने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं पर मेयर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर पार्षद वैभव पांडे, चंचल दुर्गापाल, गीता बिष्ट, वंदना वर्मा, गुंजन सिंह चम्याल, हेमचंद तिवारी, कुलदीप सिंह मेर, अंजू बिष्ट, भूपेंद्र चंद जोशी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर प्रशासन की तैयारियां तेज
Next: कुमाऊं महोत्सव के सातवें दिन इंदर आर्या की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.