Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं महोत्सव के छठे दिन लोकसंस्कृति की गूंज और कलात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं महोत्सव के छठे दिन लोकसंस्कृति की गूंज और कलात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं महोत्सव 2025 के छठे दिवस गुरुवार का आयोजन सांस्कृतिक उल्लास और पारंपरिक धुनों के बीच संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर अजय वर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल और कोतवाल योगेश उपाध्याय ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में एसआई अजेंद्र, एसएसआई ए. बी. कश्मीरा, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश तिवारी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, रंगकर्मी देवेंद्र भट्ट, आनंद भोज, विजय चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्टार नाइट में मंच पर लोकगायक बिशन सिंह हरियाला की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘बांजै डाई मुणा मेरी पुष्पा लकी रै’, ‘हिट दीपुली बागेश्वरा’, ‘गोरख्ये चेली’, और ‘मेरी मंजु बाना’ जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल में रंग भर दिया। इसके बाद महिपाल सिंह मेहता ने कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं गोपाल चम्याल की लोकधुनों ने श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए कलात्मक योगा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तबला वादक रूपेश जोशी की शानदार प्रस्तुति ने शाम को और भी मनोहारी बना दिया। संपूर्ण आयोजन में पारंपरिक लोक-संस्कृति और आधुनिक प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनों से 7 हजार क्विंटल पिरूल का किया गया है संग्रहण
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने नशे और साइबर अपराधों से बचाव के लिए दी अहम जानकारियां

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.