Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डुंगरीपंत के पास अलकनंदा नदी में मिला महिला का शव
  • पौड़ी

डुंगरीपंत के पास अलकनंदा नदी में मिला महिला का शव

RNS INDIA NEWS 26/06/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग घोलतीर के समीप गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता हुए एक यात्री का शव अलकनंदा नदी में डुगरीपंत के समीप मिला है। श्रीनगर पुलिस द्वारा शव को नदी से निकालकार रुद्रप्रयाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग में हुए बस हादसे में लापता यात्रियों की खोजबीन में श्रीनगर पुलिस, एसएसबी, एसडीआरएफ व जल पुलिस के जवान जुटे रहे। नगर क्षेत्र में अलकनंदा नदी पर सुबह से ही सर्च आपरेशन चलाया गया। यहां कलियासौड़, धारी देवी मंदिर परिसर के पास, डुगरीपंत, फरासू समेत जल विद्युत परियोजना की झील में लगातार राफ्ट व दूरबीन के माध्यम से सर्च अभियान चलाया गया।
इस दौरान अलकनंदा नदी में डुगरीपंत के पास 40वीं पीएससी आपदा राहत दल के जवानों को एक शव मिला। जवानों के द्वारा शव को नदी से बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मंजरी नेगी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद से ही नदी तटों पर जवानों को तैनात किया गया और खोजबीन जारी है। बताया कि टीमों को तीन भागों में बांटा गया है व अलग-अलग जगह नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर ओबीएम व राफ्ट की सहायता से भी सर्च अभियान जारी है। इधर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि डुगरीपंत में एक शव मिलने के बाद रूद्रप्रयाग पुलिस को सूचित किया गया,जिसके बाद रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर रूद्रप्रयाग ले जाया गया। कहा कि शव की शिनाख्त 41 वर्षीय गौरी सोनी, मध्यप्रदेश के रूप में की गई है। बताया कि लगातार अलकनंदा नदी में खोजबीन जारी है, संभवत बहाव तेज होने के कारण अन्य यात्रियों के मिलने की भी संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी में तीन घंटे रहा बंद
Next: तहसील परिसर में जुआ खेलते वीडियो वायरल; डीएम का एक्शन; राजस्व उप निरीक्षक निलम्बित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.