Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करें: डीएम
  • पौड़ी

पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करें: डीएम

RNS INDIA NEWS 26/06/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम ने पुरानी शिकातयों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर सबसे अधिक शिकायतें पेयजल से संबंधित होने पर पेयजल विभाग को ग्राम पंचायतों से लेकर ब्लाक व तहसील स्तर पर कैंप लगाकर इनके निस्तारण को कहा। ताकि समस्याएं निचले स्तर पर ही निस्तारित हो जाए। समीक्षा में पाया गया कि पेयजल में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, पेयजल सप्लाई में कमी और जल स्रोतों के सूखने जैसी शिकायतें शामिल हैं। इसके साथ ही सभी विभागों को आवश्यकता अनुसार बजट की मांग भी शीघ्र भेजने को कहा। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पीएमजीएसवाई से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय तय करते हुए कहा कि प्रथम स्तर पर कॉल सेंटर बनाएं जाएं और शिकायत के 10 दिन पूरे होने के बाद कॉल सेंटर से संबंधित अफसर को सूचित किया जाए, ताकि जवाबदेही तय हो सके। डीएम ने कहा कि निचले स्तर पर ही समस्याओं का हल करना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने राजस्व, वन, सिंचाई, पंचायती राज, लोनिवि, यूपीसीएल, ग्राम्य विकास तथा नगर निकायों से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा की और लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत,एडीएम अनिल गर्ब्याल, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, डीडीओ मनविंदर कौर सहित अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएलआरसी बैठक में योजनाओं की प्रगति और ऋण वितरण पर हुई समीक्षा
Next: महिला सफाई कर्मी के साथ अभद्रता पर जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.