Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

RNS INDIA NEWS 24/06/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर बीते सोमवार की शाम को भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची नामक स्थान पर हुए भूस्खलन स्थल पर मंगलवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू कार्य जारी रहा। दोपहर तक भी लापता लोगों की तलाश जारी है। जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार आर्य और एसपी सरिता डोबाल घटना स्थल पर मौजूद हैं। बता दें कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बीते सोमवार की शाम करीब सवा चार बजे भैरव मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिसमें यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद वापस जानकी चट्टी को ओर लौट रहे तीर्थयात्री इसकी चपेट में आ गए और मलबे में दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेक्स्यू टीम ने मलबे से घायल 40 वर्षीय रशिक पुत्र बसराम, निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र को बाहर निकाला और उपचार के लिए जानकी चट्टी में भर्ती कराया। वहीं मृतकों की पहचान 47 वर्षीय हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर उत्तर-प्रदेश और नौ वर्षीय ख्याति पुत्री हरिशंकर, निवासी मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। हादसे में 35 वर्षीय कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई, निवासी मुम्बई महाराष्ट्र और 11 वर्षीय भविका शर्मा पुत्री जय शर्मा, निवासी बी-58 कृष्ण विहार नई दिल्ली लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार सुबह जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार आर्य, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सहित पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल मौके पर पहुंचे और घटना की यथा स्थिति का जायजा लिया। डीएम आर्य ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर रेस्क्यू टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की जियोलॉजिस्ट टीम को तत्काल निरीक्षण करने और भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 जून
Next: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर भड़के डीएम, कहा सुधरें, नहीं तो छोड़ें हरिद्वार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.