Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 24/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि कार्यों में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जाए, जिससे जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि अवशेष कार्यों में मैनपावर बढ़ाकर तेजी लाई जाए। उन्होंने नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के पाइपों के व्यवस्थित न होने पर भी नाराजगी जाहिर की तथा अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में पानी का संयोजन देते हुए यह सुनिश्चित करें कि पाइप व्यवस्थित रूप से रखे जाएं। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अल्मोड़ा मोहन सिंह रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल 39 नालों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 11 नालों का कार्य पूर्ण हो चुका है। 11 नालों का कार्य अगले माह के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएगा। 8 नालों में कार्य कई कारणों से प्रारंभ नहीं किया जा सका है। अवशेष नालों में कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा समेत नगर निकाय, सिंचाई विभाग तथा जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताए जेनेरिक दवाओं के लाभ
Next: जिलाधिकारी अध्यक्षता में कार्यक्रम सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.