Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मानसून में सामान्य बना कर रखी जाए बिजली सप्लाई
  • देहरादून

मानसून में सामान्य बना कर रखी जाए बिजली सप्लाई

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मानसून में बिजली सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने फील्ड के सभी इंजीनियरों को पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। सोमवार को यूपीसीएल मुख्यालय में समीक्षा बैठक में लाइनों की मरम्मत, स्टोर में सामान उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। एमडी यूपीसीएल ने कहा कि आपदा में बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने से जुड़ी सभी तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। खराब मौसम, अधिक बारिश, तेज आंधी तूफान के दौरान आपूर्ति बाधित न हो, ये सुनिश्चित किया जाए। बारिश में करंट लगने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने को 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों की पेट्रोलिंग, चेकिंग, अर्थिंग की जांच कर ली जाए। झूलते तारों, तिरछे पोलों को सीधा किया जाए। सड़े गले पोलों को बदला जाए। ट्रांसफार्मर के आस पास झाड़ियों को साफ किया जाए। ताकि बिजली दुर्घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। कहा कि स्टोर में बिजली पोल, केबिल, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर सामान उपलब्ध रखा जाए। ताकि आपदा के दौरान तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सके। किसी भी अपरिहार्य स्थिति को छोड़ कर सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने मुख्यालय में रहते हुए अलर्ट मोड पर रहें। धामों में बिजली सप्लाई का विशेष ध्यान रखा जाए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। किसी भी तरह की संभावित आपदा के दौरान होने वाले नुकसान की जानकारी तत्काल मुख्यालय स्तर पर कन्ट्रोल रूम में दी जाए। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम इंचार्ज द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त करते हुए राज्य आपदा केन्द्र एवं प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल को भी समय-समय पर अवगत कराया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में बस्तियों के हक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: राशिफल 24 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.