Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • टिहरी

पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 21/06/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  कोतवाली नई टिहरी में तैनात पीआडी जवान रोशन प्रसाद नौटियाल संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल बौराड़ी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पीआरडी जवान की हत्या की आशंका जताते हुए डीएम निकिता खंडेलवाल से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रतापनगर ब्लॉक के पुजारगांव निवासी पीआरडी जवान रोशन प्रसाद नौटियाल (38) पुत्र शांति प्रसाद नौटियाल नई टिहरी कोतवाली में तैनात था। बीती शुक्रवार रात को करीब 11 बजे कोतवाली के एक कमरे की खिड़की से चादर से उसका शव लटका हुआ मिला। जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर पीआरडी जवान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को प्रतापनगर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला के नेतृत्व में मृतक के परिजन व ग्रामीण डीएम नितिका खंडेलवाल से मिले। मृतक के भाई रमेश नौटियाल और निवर्तमान बीडीसी सदस्य हरि प्रसाद डिमरी ने मामले की जांच करने की मांग की है। कहना था कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था और उसकी पत्नी अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ गांव में रहती है। एसएसपी आयुष अग्रवाल का कहना है कि पीआरडी जवान बीते एक मई से नई टिहरी कोतवाली में ड्यूटी कर रहा था। नशे के सेवन को लेकर दो बार उसकी शिकायत भी मिली थी। मूल विभाग पीआरडी में वापसी करने को लेकर मृतक की बात की गई थी। लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। मामले की जांच की जाएगी। धीरज मणि उनियाल, रमेश जोशी, विकास डिमरी, मुकेश डिमरी, रामचंद्र नौटियाल, पंकज उनियाल, कीर्तिराम नौटियाल, दिवाकर नौटियाल, मोहित उनियाल, विनोद व्यास, दिनेश नौटियाल, विशाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक हर जगह पर लोगों ने किया योग
Next: हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे प्लंबर की एसटीएच में मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.