Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपीसीएल मैनेजमेंट के स्तर से जारी वरिष्ठता सूची पर सवाल उठाए
  • देहरादून

यूपीसीएल मैनेजमेंट के स्तर से जारी वरिष्ठता सूची पर सवाल उठाए

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की कोर कमेटी की शुक्रवार को माजरा स्थित संघ भवन बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार सैनी ने यूपीसीएल मैनेजमेंट के स्तर से जारी वरिष्ठता सूची पर सवाल उठाए। कहा कि सीधी भर्ती के जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति के एक साल बाद और सीधी भर्ती के एई को नियुक्ति से पहले ही वरिष्ठता का लाभ दे दिया गया है। इस नियम विरुद्ध जारी की गई वरिष्ठता सूची को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। अध्यक्ष सैनी ने कहा कि यूपीसीएल नियमों और कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते हुए सहायक अभियंताओं की वर्ष 2008-09 की ज्येष्ठता सूची में वर्ष 2010 के सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं को शामिल कर दिया गया है। उन्हें 2008-09 के पदोन्नत सहायक अभियंताओं के ऊपर ज्येष्ठता दे दी गई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने यूपीसीएल मैनेजमेंट को सभी विवरण,नियमों, नियुक्ति एवं पदोन्नति की प्रक्रिया के संबंध में पूरा विवरण 10 दिनों के भीतर कोर्ट के समक्ष रखने को निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकरण में दो जुलाई को अहम सुनवाई होनी है। महासचिव नितिन तिवारी ने कहा कि इसके बावजूद सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है कि पदोन्नत सहायक अभियंताओं की ज्येष्ठता प्रकरण में याचिका खारिज हो गई है। ये पूरी तरह निराधार है। पूर्व में भी सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं ने इस मुद्दे पर निगम एवं कमेटी को अधूरी एवं भ्रामक जानकारी दी। जो नियम यूपीसीएल में लागू ही नहीं है। इससे ज्येष्ठता का समाधान होने की बजाय विवाद और गहरा गया है। यूपीसीएल मैनेजमेंट के साथ वार्ता में आम सहमति बन गई है कि कोर्ट के स्तर से स्पष्ट आदेश आने तक इस ज्येष्ठता सूची पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। बैठक में जीएन कोठियाल, पवन रावत, आनंद सिंह रावत, सुनील उनियाल, राहुल अग्रवाल, संदीप तोमर आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति की सुरक्षा में बाधा बने दुकान संचालक पर मुकदमा
Next: राशिफल 21 जून

Related Post

handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.