Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चिकित्सा महकमे में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चिकित्सा महकमे में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए डीजी हेल्थ और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को त्वरित निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में अब बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डीजी हेल्थ और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर के सभी चिकित्सा संस्थानों में शीघ्र बायोमेट्रिक प्रणाली लागू कर दी जाए।

मंत्री ने बताया कि आए दिन ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कई चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के ड्यूटी से गायब रहते हैं, जिससे अस्पतालों की व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं और मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने अब सख्ती का मन बना लिया है।

प्रदेश के सभी जिला, उपजिला, संयुक्त चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी संस्थानों में जल्द से जल्द बायोमेट्रिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बिना स्वीकृत अवकाश के ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत वेतन काटने के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) के साथ ही एसीएमओ और जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी में आवासीय भवन की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में चार नए प्रोफेसरों की नियुक्ति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.