Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पंचायत चुनाव में आरक्षण रोटेशन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

पंचायत चुनाव में आरक्षण रोटेशन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई आरक्षण रोटेशन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है।

याचिकाकर्ता बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल सहित अन्य ने दलील दी है कि सरकार ने 9 जून 2025 को पंचायत चुनाव के लिए नई नियमावली जारी की और 11 जून को पुराने आरक्षण रोटेशन को शून्य घोषित करते हुए नई प्रक्रिया लागू कर दी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इसके चलते कई सीटें जो पहले से तीन कार्यकाल तक आरक्षित थीं, उन्हें अब चौथी बार भी आरक्षित किया गया है, जिससे सामान्य वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित हो गए हैं।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट पूर्व में ऐसे मामलों में स्पष्ट दिशा-निर्देश दे चुका है, लेकिन सरकार के हालिया आदेश उन निर्देशों की अवहेलना करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खंडपीठ में दाखिल याचिका में 9 जून को जारी नई नियमावली को चुनौती दी गई है, जबकि एकलपीठ में केवल 11 जून के आदेश को लेकर याचिकाएं लंबित हैं।

सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को अवगत कराया कि इस विषय पर एकलपीठ में पहले से कई मामले विचाराधीन हैं, और सरकार इस संबंध में अपना पक्ष रखने को तैयार है।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह सोमवार तक अपना जवाब दाखिल करे। कोर्ट के इस निर्देश से पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने में देरी की संभावना बढ़ गई है। जानकारों का मानना है कि यदि कोर्ट सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं होता, तो पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया और अधिक लंबित हो सकती है।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव—ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत—लाखों मतदाताओं और हजारों उम्मीदवारों के लिए लोकतांत्रिक भागीदारी का बड़ा मंच है। ऐसे में आरक्षण रोटेशन प्रक्रिया को लेकर उपजे विवाद ने सभी वर्गों में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। अब सबकी निगाहें सोमवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे पंचायत चुनाव की दिशा और दशा तय होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में चार नए प्रोफेसरों की नियुक्ति
Next: मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को दी भावभीनी विदाई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.