Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड की फ्लोरबॉल की कप्तान और मैनेजर हुई सम्मानित
  • देहरादून

उत्तराखण्ड की फ्लोरबॉल की कप्तान और मैनेजर हुई सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम की मैनेजर सरस्वती भण्डारी और कप्तान संगीता राठी को अपने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में गुरुवार को सम्मानित किया। 18 से 25 अप्रैल तक आयोजित महिला फ्लोरबॉल चैम्पियनशिप में भारत की ओर से सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया था। जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण कोरिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और थाईलैंड ने प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिली। मंत्री गणेश जोशी ने बताया विश्व फ्लोरबॉल चैम्पियनशिप में संगीता राठी को भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त हुआ और भारत की ओर से पहला गोल दागकर इतिहास रचा। वर्ष 2020 में भारतीय महिला टीम ने प्रथम विश्व वर्चुअल फ्रीस्टाईल फ्लोरबॉल कप जीता और एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ में वर्ष 2018 में भारतीय महिला टीम का कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में सरस्वती भण्डारी ने एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ 2018 में भारतीय महिला टीम की प्रथम गोलकीपर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार प्राप्त किया तथा एशिया में 8वां स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी दिल्ली में खेलों के विकास के लिए कार्य कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next: राशिफल 20 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.