Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

कांग्रेस का भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने देहरादून में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किशननगर चौक पर मंगलवार को एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करने के साथ ही पुतला भी फूंका। उन्होंने केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे दुष्यंत गौतम के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा के जिम्मेदार नेता हेलीकॉप्टर हादसे पर गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा को आम जन की जान से कोई सरोकार नहीं है। चारधाम यात्रा शुरू होने से अब तक 40 दिन में पांच हवाई हादसे हो चुके हैं। गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सरकार को चेता रही है कि हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां मनमानी कर रही हैं वो मानकों का ध्यान नहीं रख रही हैं। समय सीमा का भी ध्यान नहीं रख रही है, लेकिन सरकार ने विपक्ष की आवाज तक को नहीं सुना और हेली कंपनियों को मनमानी की पूरी छूट दे रखी है। अब हादसा होने पर इस तरह के बयान देकर खुद की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक सूरज छेत्री, पार्षद अभिषेक तिवारी, रॉबिन त्यागी, प्रमोद गुप्ता, अर्जुन पासी, जगदीश धीमान ,सुमित्रा ध्यानी, ट्विंकल अरोड़ा, आलोक मेहता, अनूप पासी, संजय शर्मा, सुनील जायसवाल, पूनम छेत्री, विजेंद्र चौहान, अशोक कुमार, वीरेंद्र पंवार, लकी राणा, संजय गौतम, अभिनय बिष्ट, गगन चचर, सुनील थपलियाल, मेहताब आलम, दीपक गुप्ता, अंकित थापा, नितीश राजौरिया समेत अन्य शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारदर्शिता के साथ हो राशन का वितरण का काम
Next: राशिफल 18 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.