Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पारदर्शिता के साथ हो राशन का वितरण का काम
  • देहरादून

पारदर्शिता के साथ हो राशन का वितरण का काम

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारी को राशन वितरण में पेश आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। साथ ही राशन वितरण के कार्य में पारदर्शिता लाने को ठोस कदम उठाने की मांग की। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि उत्तराखंड में आपूर्ति के सापेक्ष वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें विभिन्न स्तर पर प्राप्त हो रही हैं। जरूरत मंदो के लिए सफेद राशन कार्ड पर राशन वितरण समुचित तरीके से नहीं मिल पा रहा। जबकि सफेद राशन कार्ड का फायदा वो लोग उठा रहे हैं जिनके घर में चौपहिया वाहन खड़े हैं। संदिग्ध लोगों के राशन कार्ड बनने को लेकर सवाल खड़े किए। जिसके आधार पर लोग अन्य सभी महत्पूर्ण दस्तावेज बनवा लेते हैं। जो राज्य हित में भविष्य में बहुत बड़ा खतरा है। केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि कई लोग राशन कार्ड से राशन नहीं लेते, लेकिन आयुष्मान से इलाज के लिए राशन कार्ड बनवा रहे हैं। इससे सरकार को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा राशन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। अधिकारी से कहा कि गोदामों में खाद्यान को सुरक्षित रखने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बहुत सारा राशन खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पूर्व में हुए करोड़ों के चावल घोटाले की आज तक कोई जांच सार्वजनिक नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री राजेश्वरी रावत, निवर्तमान युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्रवीण रमोला, केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप कुंवर सिंह, महानगर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत, कार्यालय प्रभारी अशोक नेगी, महानगर उपाध्यक्ष रामकुमार शंकधर, गौरव, योगेश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करंट लगने से लाइन मैन की मौत पर ऑपरेटर और सुपरवाइजर की सेवा समाप्त
Next: कांग्रेस का भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.