Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिए सरकार को बजट के लिए जरूरी सुझाव
  • देहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिए सरकार को बजट के लिए जरूरी सुझाव

RNS INDIA NEWS 31/01/2021
rns featured image new

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविवार को एक घंटे का मौन उपवास रखा। इसके बाद उन्होंने सरकार को बजट के लिए जरूरी सुझाव दिए। इसमें साफ किया कि सरकार उस वर्ग को विशेष राहत दे, जिस पर कोरोना का सबसे अधिक असर पड़ा है। कहा कि राज्य के सृजनात्मक कार्यों में लगे हुये लोगों के ऊपर कोरोना का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ा है। उनकी आर्थिक स्थिति कोरोना में बहुत बदहाल हुई है। उन्हें सरकार की मदद की बहुत जरूरत है। इन वर्गों में हमारे कलाकार, पत्रकार, वाद्ययंत्र वादक समेत तमाम दूसरे हमारे भाई-बहन हैं। इन लोगों की आवाज को मैं मौन उपवास के जरिए सरकार तक पहुंचा रहा हूं। ताकि सरकार इन वर्गों के लिये, समाज के इन हिस्सों के लिये कुछ व्यवस्था कर सकें।

आबकारी नीति पर उठाए गंभीर सवाल:

 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कैबिनेट से पास हुई आबकारी नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कहा कि सरकार ने एक वर्ष की बजाय दो वर्ष के लिए आबकारी नीति को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया को फिर ई टेंडरिंग के जरिए किया जा रहा है। इसका सीधा अर्थ है कि उत्तराखंड के छोटे व्यापारी जो नीलामी में एक दुकान, दो दुकान ले लेते थे, अब वो सिरे से गायब हो जाएंगे। ई-टेंडरिंग के नाम पर बड़ी बड़ी और हम समझ गये हैं भाजपा को जिन्होंने मेरे विरोध में चुनाव में बड़ी-बड़ी गठरी दी थी, ये उनके नाम होने जा रहा है। जिनसे मैंने बड़ी मुश्किल से उत्तराखंड के आबकारी विभाग को छुड़ाया था। उनको फिर से भाजपा ने पूरा शराब व्यापार सौंपने का निर्णय ले लिया है, ऐसा मुझे प्रतीत होता है। जब सरकार एक साल के लिए है और तो नीति दो साल के लिए है। मुझे उम्मीद है कि इस मसले पर विपक्ष बोलेगा और जमकर बोलेगा। धन्य हैं भाजपा, कद्दू काटते हैं और फिर बांटते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में आग लगने से सामान जला
Next: भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.