Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 14/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कास्ट) मानसखंड साइंस सेंटर, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अगली कड़ी के रूप में ग्राम छाना में मौन पालन (मधुमक्खी पालन) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

इस चरण में 20 महिलाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वावलंबी महिला उद्यमी कमला भंडारी रहीं, जो स्वयं इस प्रशिक्षण की प्रशिक्षिका भी हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को मधुमक्खी पालन के महत्व और इसके उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में आर्थिक और पारिस्थितिक लाभों के बारे में जानकारी दी।

संस्था के सचिव कमल पांडे ने कहा कि मधुमक्खियां जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। ग्राम प्रधान कमल अधिकारी ने महिलाओं को इस तरह के प्रशिक्षणों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि संस्था इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रही है, जिसके अंतर्गत पूरे वर्षभर महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के आगामी चरणों में जूट से बैग बनाना और पीरुल से कोयला निर्माण जैसे विषय शामिल होंगे।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य नमिता टम्टा, कविता ढैला सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्मदाह का प्रयास करने वाले रिटायर बीएसएफ कर्मी की मौत
Next: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी हासिल करने का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.