Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 14 से 16 जून तक कैंचीधाम मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
  • अल्मोड़ा

14 से 16 जून तक कैंचीधाम मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

RNS INDIA NEWS 13/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। कैंचीधाम मेले के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस ने 14 जून से 16 जून 2025 तक के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जो 14 जून की सुबह 7 बजे से लागू होकर 16 जून की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। दर्शनार्थियों की भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से संचालित रह सके। पुलिस के अनुसार, बेरीनाग-सेराघाट की ओर से हल्द्वानी जाने वाले सभी चौपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा से दन्या, सुवाखान, छड़ौजा, शहरफाटक, धानाचूली और खुटानी होते हुए आगे बढ़ेंगे। वहीं, बागेश्वर और अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन बेस तिराहा, करबला, धारानौला, सिकुड़ा बैण्ड, लमगड़ा, शहरफाटक और धानाचूली मार्ग का उपयोग करेंगे। वैकल्पिक रूप से वाहन क्वारब, नथुवाखान और खुटानी बैण्ड से होकर भीमताल के रास्ते हल्द्वानी जा सकते हैं। रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान और भीमताल होते हुए आगे बढ़ेंगे। कैंचीधाम दर्शन के लिए अल्मोड़ा से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन क्वारब तक ही जाएंगे, जहां से उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर शटल सेवा के माध्यम से दर्शन के लिए भेजा जाएगा। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एनएच-09, घाट, चम्पावत, टनकपुर, सितारगंज और चोरगलिया मार्ग से आवागमन सुगम रहेगा। इसी प्रकार, भतरौजखान और सल्ट की ओर से रामनगर व दिल्ली की दिशा में जाने वाले पर्यटक वाहन बेतालघाट होकर रामनगर की ओर प्रस्थान करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जून
Next: इंजीनियर विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें: धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.