Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जगी उम्मीद
  • पौड़ी

पौड़ी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जगी उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/06/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। जिला अस्पताल पौड़ी के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के संचालन की उम्मीद जाग गई है। अस्पताल का यह प्लांट लंबे समय से खराब पड़ा था। अस्पताल प्रशासन ने अब प्लांट के संचालन और वार्षिक रख-रखाव के लिए निविदा जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। निविदा प्रक्रिया होने पर एक बार फिर से अस्पताल का यह प्लांट संचालित हो जाएगा। जिससे आपात स्थिति के मरीजों के साथ ही अन्य मरीजों को राहत मिलेगी। प्रदेश में कोविड संक्रमित तीन मरीज पाए गए के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पताल पौड़ी प्रशासन ने विभागीय निर्देशों के क्रम में तैयारियां तेज कर ली हैं। लेकिन यहां ऑक्सीजन जनरेशन के लिए स्थापित प्लांट खराब पड़ा हुआ है। जिससे कोविड या अन्य आपात स्थिति में अस्पताल प्रशासन को फजीहत उठानी पड़ सकती है। जिला अस्पताल पौड़ी में पीएम केयर फंड से 7 अक्तूबर 2021 में एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ था। जिसका लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारा किया था। अस्पताल पीपीपी मोड से हटने के बाद जनवरी 2025 में स्वास्थ्य महकमे के पास आया था। जिसके बाद से यहां तकनीशियन तैनात नहीं होने के चलते प्लांट की कोई सुध नहीं ली जा रही थी। ऐसे में बीते दिनों कोविड संक्रमण के मरीज सामने आने पर अस्पताल के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने प्लांट के संचालन का प्रयास किया। लेकिन वह संचालित ही नहीं हो पाया था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल मौखिक व लिखित रूप में स्वास्थ्य महानिदेशक को दी थी। जिसके बाद अब अस्पताल प्रशासन ने प्लांट के संचालन व रख-रखाव के लिए निविदा जारी कर दी है। अस्पताल के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के संचालन व वार्षिक रख-रखाव के लिए निविदा जारी की गई है। 21 जून को निविदा खुलेगी। जिसके बाद प्लांट का संचालन जल्द शुरु हो जाएगा। बताया कि प्लांट के संचालन से आपात स्थिति सहित अन्य मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीन की उपलब्धता सुलभ हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीलमपुर में युवक की प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर हत्या, मृतक के पिता ने लगाए ये आरोप
Next: एनडीआरएफ और आईटीबीपी ने नदी के बीच फंसी गाय को किया सकुशल रेस्क्यू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.