Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांवों में पहुंचा वैज्ञानिक खेती का संदेश
  • अल्मोड़ा

विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांवों में पहुंचा वैज्ञानिक खेती का संदेश

RNS INDIA NEWS 12/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा संचालित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तेरहवें दिन संस्थान के वैज्ञानिकों की छह टीमों ने भिकियासैंण, ताड़ीखेत, ताकुला, हवालबाग, चौखुटिया और द्वाराहाट विकासखंडों के 31 गांवों का दौरा किया। इस दौरान लगभग 390 किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर वैज्ञानिक खेती और स्थानीय कृषि समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत आयोजित कृषक गोष्ठियों में किसानों को जलवायु-सहिष्णु कृषि तकनीकें, अधिक उत्पादन देने वाली फसली किस्में, रोग प्रबंधन उपाय, और कदन्न उत्पादन की आधुनिक विधियों से अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने मिर्च, भिंडी, हल्दी, अदरक और गहत की उन्नत खेती, कृषि यंत्रों के उपयोग और मशरूम उत्पादन पर भी जानकारी दी। ताड़ीखेत में वैज्ञानिक के के मिश्रा द्वारा सब्जियों में कीट और रोग प्रबंधन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। खूंट, धामस और भांकर गांवों में मंडुआ की रोपाई का प्रदर्शन करते हुए किसान समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं वैज्ञानिक कुशाग्र जोशी ने महिलाओं की मेहनत कम करने वाले उपकरणों की जानकारी दी और मिट्टी परीक्षण की महत्ता पर बल दिया। महिला समूहों द्वारा कीवी, कद्दू, मंडुआ से बने सूखे उत्पादों की बिक्री को लेकर भी जागरूकता देखी गई। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण की मांग की, जबकि महिला किसानों ने कदन्न और स्थानीय फलों से उत्पाद निर्माण में प्रशिक्षण की आवश्यकता जताई। कुछ किसानों ने मनरेगा के माध्यम से परती भूमि को फिर से उपयोग में लाने का सुझाव दिया, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और चीड़ के फैलाव पर नियंत्रण किया जा सके। इस अवसर पर किसानों को काले सोयाबीन और सोयाबीन बीज वितरित किए गए और लाइन बुवाई का प्रदर्शन भी किया गया। किसानों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान, सिंचाई की कमी, नहरों की मरम्मत और सामुदायिक फेंसिंग की आवश्यकता जैसी समस्याओं से वैज्ञानिकों को अवगत कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में थप्पड़ विवाद से लगा जाम, लिखित माफी के बाद सुलझा विवाद
Next: प्रेमी की प्रेमिका और उसके चचेरे भाई ने की हत्या, शव को फ्रीजर में छिपाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.