Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निकायों के कर्मचारियों, पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 53 से बढ़ा कर 55 प्रतिशत किए जाने को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निकायों के कर्मचारियों, पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 53 से बढ़ा कर 55 प्रतिशत किए जाने को दी मंजूरी

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  निकायों के कर्मचारी, पेंशनर्स समेत पारिवारिक पेंशनर्स को मिलने वाले वेतन, पेंशन में महंगाई भत्ता बढ़ाने को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ता 52 प्रतिशत से बढ़ा कर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही देहरादून सुभाषनगर भारूवाला ग्रांट पेयजल योजना के लिए 27.48 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत स्थानीय निकायों के पालिका केन्द्रीयत, अकेन्द्रीयत सेवा के सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। महंगाई राहत 53 प्रतिशत के स्थान पर 55 प्रतिशत मंजूर किए जाने के प्रस्ताव को सीएम धामी ने अनुमोदन दिया। विधान सभा क्षेत्र धर्मपुर की सुभाषनगर भारूवाला ग्रान्ट पेयजल योजना को भी मंजूरी दी। योजना के लिए 27.48 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। उधमसिंह नगर खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैण्डपम्प के लिए 4.99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। टिहरी गढ़वाल की तहसील घनसाली, बालगंगा क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, विस्थापन को 5.47 करोड़ का बजट जिलाधिकारी टिहरी को आवंटित किए जाने को भी मंजूरी दी गई। कपकोट में शिखर मूल नारायण परिसर, अलखनाथ मंदिर किलपारा, भनार बज्यैण, कांडा सिमकुना घटवरिया, शिव मंदिर सुन्दर गुफा कांडा बज्यैण मंदिर ढाई ईजर, नन्दा देवी मंदिर दोफाड को पर्यटन के रूप विकसित किया जाएगा। अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में गांधी इण्टर कालेज पनुआनौला अशासकीय विद्यालय में चार कक्षों के निर्माण को 99.95 लाख, देहरादून विलासपुर काडली स्थित 11 जीआरआरसी जूनियर हाईस्कूल के स्कूल भवन निर्माण को 54.68 लाख मंजूर किए गए। डीएम चमोली के प्रस्ताव पर राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत क्षमता विकास मद में 60 लाख को मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग के ये प्रस्ताव पर क्षमता विकास मद में 2.39 करोड़ जारी किए जाने को मंजूरी दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामदेवरा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और जीप में टक्कर, 4 की मौत, 13 घायल
Next: नागराज देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.