Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रामदेवरा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और जीप में टक्कर, 4 की मौत, 13 घायल
  • राष्ट्रीय

रामदेवरा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और जीप में टक्कर, 4 की मौत, 13 घायल

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

जालौर (आरएनएस)। जिले के आहोर थाना इलाके में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए. दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी और एक जीप के बीच टक्कर हो गई. घायलों को सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाड़ी में सवार 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया.
हादसे में उम्मेदपुर के मोरू निवासी पुरणसिंह पुत्र जबरसिंह, जगदीश सिंह पुत्र सरद वैष्णव, रखमादेवी पत्नी मनासाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, शारदा पत्नी डूगरदास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना में घायल 13 लोगों को तुरंत सुमेरपुर और आहोर के अस्पतालों में एम्बुलेंस से भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार कोलीवाड़ा गांव से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे. श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी जब आहोर थाना क्षेत्र के चरली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 325 से गुजर रही थी, उसी दौरान सामने अचानक एक सांड आ गया. सांड को बचाने के प्रयास में वाहन असंतुलित होकर एक जीप से टकरा गया. दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी की मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले
Next: निकायों के कर्मचारियों, पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 53 से बढ़ा कर 55 प्रतिशत किए जाने को दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.