Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रक-जीप की भीषण टक्कर, शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत
  • राष्ट्रीय

ट्रक-जीप की भीषण टक्कर, शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के जयपुर में बुधवार सुबह एक ट्रक और जीप में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।
हादसा सुबह 6:10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) दौसा-मनोहरपुर पर रायसर के भटकाबास गांव के पास हुआ है।
हादसे के समय जीप पर दूल्हा-दुल्हन और बाराती सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव गाड़ी में फंस गए।
मध्य प्रदेश के शहडोल से दूल्हा विक्रम मीणा (25) अपनी पत्नी भारती (18) के साथ बारात लेकर जीप से झुंझनूं के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। जीप पर 14 से 15 लोग सवार थे।
जैसे ही जीप भटकाबास गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से जीप भिड़ गई।
हादसे में दूल्हा विक्रम औऱ दुल्हन भारती समेत 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
उधर, दूल्हन के स्वागत की तैयारी में लगे परिजनों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में विक्रम और भारती के अलावा जीतू (33), सुभाष (28) और रवि कुमार (17) शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले करानी होगी कोरोना वायरस की जांच
Next: कल्याणी नदी को अतिक्रमणमुक्त कर पुराने स्वरूप में लाने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.