Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले करानी होगी कोरोना वायरस की जांच
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले करानी होगी कोरोना वायरस की जांच

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले मंत्रियों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय लिया है, तो उसे पहले आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।
रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद ही मंत्रियों को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिया जाएगा। यह आदेश सांसदों और अधिकारियों पर भी लागू होगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी मास्क अनिवार्य नहीं किया है।
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली में भाजपा के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात से पहले सभी सांसदों, विधायकों और भाजपा नेताओं को कोरोना जांच कराने की सलाह दी गई है।
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की थी, जिनकी कोरोना जांच कराने की बात सामने आई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 7,000 के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 306 नए मामले मिले हैं।
सबसे अधिक मामले केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3 मौत भी दर्ज की गई है, जो महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुई हैं।
राज्यों ने अपने स्तर से कोरोना प्रसार को रोकने और निपटने के इंतजाम किए हैं।
रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) कोरोना का पता लगाने का सटीक प्रयोगशाला तरीका है। इसमें वायरस के आनुवंशिक पदार्थ का पता लगाने के लिए नाक-गले से स्वाब नमूने लेते हैं। इसके परिणाम 4-24 घंटे में आते हैं। ये रैपिड एंटीजन टेस्ट से बेहतर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन
Next: ट्रक-जीप की भीषण टक्कर, शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.