Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन
  • अल्मोड़ा

18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों का खाका खींचना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने जानकारी दी कि वर्ष 2019 में हुए पंचायत चुनावों के बाद अब आगामी सामान्य निर्वाचन वर्ष 2025 में प्रस्तावित हैं। वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के विभिन्न पदों और स्थानों के आरक्षण और आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायतों में पदों के आरक्षण को लेकर शासन ने दिशा-निर्देश और मानक जारी किए हैं। इसके तहत आरक्षण प्रस्ताव तैयार करने की समय-सारणी भी घोषित कर दी गई है। 11 जून को निदेशक पंचायतीराज द्वारा प्रधान पदों की कुल संख्या का विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद 13 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन होगा। 14 और 15 जून को आम जनता से इन प्रस्तावों पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण का कार्य 16 और 17 जून को किया जाएगा। आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा, जिसे 19 जून को निदेशालय को भेजा जाएगा। उसी दिन निदेशालय द्वारा यह प्रस्ताव शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शासन के दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों का आवंटन कर निर्धारित प्रारूप-02 में 12 जून तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जानकारी उपलब्ध कराएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकसित कृषि संकल्प अभियान से पर्वतीय क्षेत्रों में वैज्ञानिक खेती के प्रति बढ़ी जागरूकता
Next: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले करानी होगी कोरोना वायरस की जांच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.