Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर की बिगड़ती व्यवस्था पर पार्षदों ने जताई चिंता, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

नगर की बिगड़ती व्यवस्था पर पार्षदों ने जताई चिंता, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

नशेड़ी, भिक्षावृत्ति और असुरक्षा पर लगाम लगाने की मांग

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में बढ़ती अराजकता, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और भिक्षावृत्ति जैसी समस्याओं को लेकर स्थानीय पार्षदों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि इन कारणों से नगर में असुरक्षा का माहौल बन रहा है, जिससे आमजन, खासकर महिलाएं और पर्यटक प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नगर के बस स्टेशन, पार्क, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे में धुत अराजक तत्व बैठे रहते हैं, जो राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए खतरा बन चुके हैं। खासकर शाम के समय इन इलाकों में डर का माहौल रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है।

पार्षदों ने मांग की कि पुलिस चिन्हित स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाए और नशेड़ी तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नगर में बाहर से आकर भीख मांगने वालों की गतिविधियों पर भी चिंता जताई गई। पार्षदों ने कहा कि ये लोग जबरन भीख मांगते हैं और पर्यटकों से भावनात्मक कहानियां सुनाकर पैसे ऐंठते हैं, जिससे नगर की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने ऐसे लोगों का पुलिस सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।

नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पार्षदों ने प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी मांग की। उनका कहना था कि इससे न केवल निगरानी बेहतर होगी बल्कि अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।

ज्ञापन देने वालों में पार्षद अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, ज्योति साह, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नमित जोशी और पियूष कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पशुधन विकास योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश
Next: अल्मोड़ा: 2.49 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.