Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मनालधुरा से नाननकोटी सड़क बनने से 391 की आबादी को मिला लाभ
  • अल्मोड़ा

मनालधुरा से नाननकोटी सड़क बनने से 391 की आबादी को मिला लाभ

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मनालधुरा से नाननकोटी तक बनी सड़क स्थानीय लोगों के बीच संपर्क की नई कहानी लिख रही है। यह सड़क 102 की आबादी वाले मनालधुरा एवं 289 आबादी के निवासियों को सीधे तौर पर मानिला मन्दिर और केदार मंदिर से जोड़ती है और सामाजिक-आर्थिक रूप से लाभान्वित करती है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाय सल्ट आशीष कुमार ने बताया कि यह लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित चमखला-क्वरैला से डभरा मोटर मार्ग से प्रारम्भ होकर नाननकोटी गॉव में समाप्त होती है। यह मोटर मार्ग डभरा, क्वरैला एवं तहसील मुख्यालय तक सम्पर्क प्रदान करती है, यह सड़क आर्थिक, समाजिक, चिकित्सा और शैक्षिक सुविधाओं तक पहुॅच को बढ़ावा देकर ग्रामीण विकास का एक प्रमुख घटक है इस प्रकार कृषि आय करती है और बढ़ाती है। यह सड़क स्थानीय लोगों के बीच रोजगार के अवसरों का सुविधाजनक बनाती है। इस सड़क द्वारा प्रत्यक्ष रूप से दो गॉवों को जोड़ा गया है। यह सड़क मनालधुरा एवं नाननकोटी गॉव को सीधे तौर पर जोड़ती है और सामाजिक-आर्थिक रूप से लाभान्वित करती है, इस सड़क के निर्माण से पहले ये गॉव पूरी तरह से कटे हुए थे और ग्रामीणों को लगभग 10 किमी0 या उससे अधिक की पैदल यात्रा का सामना करना पड़ता था, जिससे उनकी चिकित्सा, शैक्षिक, परिवहन सुविधाएं और कृषि उत्पादों के परिवहन में कठिनाई होती थी। इस सड़क के निर्माण के बाद सड़क की सवारी की गुणवत्ता में इस तरह से सुधार हुआ है कि अब ग्रामीण अपनी बुनियादी न्यूनतम आवश्यकताओं को गुणवत्तापूर्वक रूप से पूरा करने में सक्षम है। स्थानीय छोटे किसान अब अपने कृषि उत्पादों जैसे सब्जियों, फल आदि को सुविधाजनक रूप से परिवहन कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में कई गुना सुधार हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के 11 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव; उत्तराखंड बना विकास का सहभागी : डॉ. धन सिंह रावत
Next: उत्पादन क्षमता में वृद्धि के बारे में कृषकों को नवीनतम तकनीकों की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.