Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘आई नो द ह्यूमन माइंड’ का मुंबई में विमोचन
  • अल्मोड़ा

डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘आई नो द ह्यूमन माइंड’ का मुंबई में विमोचन

RNS INDIA NEWS 08/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल की अंग्रेज़ी में लिखी नई पुस्तक ‘आई नो द ह्यूमन माइंड’ का विमोचन शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित एक स्टूडियो में हुआ। इस अवसर पर सोनी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक सी.आई.डी. की प्रमुख स्टारकास्ट मौजूद रही। विमोचन समारोह में सी.आई.डी. में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका निभाने वाले शिवाजी साटम, इंस्पेक्टर दया के रूप में चर्चित दयानंद शेट्टी, इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका में आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. तारिका की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा मुसले, इंस्पेक्टर सचिन के रूप में ऋषिकेश पांडेय और धारावाहिक के निर्देशक ईश्वर सिंह ने भाग लिया। पूरी टीम ने डॉ. पाल को इस पुस्तक के लिए बधाई दी और कहा कि यह रचना मनुष्य के मानसिक व आध्यात्मिक पहलुओं को समझने में सहायक होगी, जिससे उनकी पूरी टीम को भी लाभ मिलेगा। डॉ. रमेश सिंह पाल की यह अब तक की पाँचवीं पुस्तक है। इससे पहले वे अपना स्वरूप (2018, हिंदी), स्पिरिचुअल विसडम (2020, अंग्रेज़ी), रूपांतरण के सूत्र (2023, हिंदी) और मृत्यु से मुक्ति तक (2024, हिंदी) जैसी चर्चित कृतियाँ प्रकाशित कर चुके हैं। उनकी अधिकतर कृतियाँ संसद पुस्तकालय, भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थानों तथा देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों में सम्मिलित की जा चुकी हैं। डॉ. पाल यूनेस्को की समावेशी नीति प्रयोगशाला के लिए भारत से नामित विशेषज्ञ भी हैं। ‘आई नो द ह्यूमन माइंड’ पुस्तक में उन्होंने मनुष्य के मन, उसकी संरचना और उससे जुड़े गहरे आध्यात्मिक पहलुओं पर विस्तार से लेखन किया है। विमोचन के मौके पर डॉ. पाल ने सी.आई.डी. की टीम को अल्मोड़ा आमंत्रित किया और धारावाहिक के कुछ एपिसोड अल्मोड़ा व उसके आसपास फिल्माने का आग्रह भी किया। डॉ. पाल की इस उपलब्धि पर मेयर अजय वर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि यह उपलब्धि अल्मोड़ा के लिए गर्व का विषय है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ-हेमकुंड सहित रुद्रनाथ, कल्पेश्वर की यात्रा में उमड़े तीर्थजन
Next: उषा हथकरघा प्रशिक्षण देकर महिलाओं को कर रही सशक्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.