Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महापौर अजय वर्मा ने किया गोपालधारा में सिंचाई विभाग के कार्यों का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

महापौर अजय वर्मा ने किया गोपालधारा में सिंचाई विभाग के कार्यों का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के नंदा देवी वार्ड अंतर्गत गोपालधारा क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों का नगर निगम के महापौर अजय वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर एवं पार्षद ने मौके पर उपस्थित स्थानीय जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए तत्परता दिखाई। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने महापौर को अवगत कराया कि कार्य की गति धीमी है और निर्माण में उपयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता पर भी संदेह है। साथ ही, जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बरसात में क्षेत्र में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर अजय वर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। महापौर ने कहा कि निगम का मुख्य उद्देश्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शी और टिकाऊ विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार कार्यों की तीसरी पार्टी से गुणवत्ता जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और शीघ्र ही सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, आगामी कार्यों में जल निकासी और सड़क की मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, पार्षद श्याम पांडे, जल संस्थान के अवर अभियंता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा दशहरा पर केदारनाथ धाम में पंच गंगा संगम का किया पूजन
Next: चंदन की खेती से आय सृजन पर कृषकों ने साझा किए कृषि में नवाचार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.