Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • श्री बद्रीनाथ धाम में भव्य मूर्तिकला परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी; विधि विज्ञान, मानवाधिकार आयोग सहित कई अहम फैसले भी लिए गए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

श्री बद्रीनाथ धाम में भव्य मूर्तिकला परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी; विधि विज्ञान, मानवाधिकार आयोग सहित कई अहम फैसले भी लिए गए

RNS INDIA NEWS 04/06/2025
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को धार्मिक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विशेष रूप से श्री बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित कलाकृतियों के निर्माण को स्वीकृति दी गई। इनमें सुदर्शन चक्र, शेषनेत्र कमल दीवार, सुदर्शन चौक तथा वृक्ष और नदी की मूर्तियों जैसी विशिष्ट संरचनाएं शामिल हैं, जिन्हें एराइवल प्लाजा और पर्यटन प्रबंधन केंद्र भवन में स्थापित किया जाएगा। यह सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत संपन्न होंगे, जिनके लिए मंत्रिमंडल ने कलाकृति निर्माण की सैद्धांतिक अनुमति प्रदान कर दी है।

बैठक में प्रदेश की विधि विज्ञान प्रयोगशाला को विधिवत रूप से गृह विभाग के नियंत्रण में लाए जाने के बाद विभागाध्यक्ष के रूप में निदेशक को अधिकृत किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। इसके तहत अब विभागीय लेखा और प्रशासनिक कार्य संचालन में सहजता आएगी।

इसी क्रम में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के लंबे समय से अप्रवर्तित संरचनात्मक ढांचे का भी पुनर्गठन किया गया। आयोग में कार्यभार और वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए 12 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई, जिससे आयोग के दैनिक कार्यों के संचालन में सहूलियत मिलेगी।

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से आच्छादित कार्मिकों को एक बड़ी राहत देते हुए उनकी पूर्व सेवाओं को उपादान की देयता से जोड़ने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था भारत सरकार के आदेशों के अनुरूप लागू की गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड में वर्दीधारी पदों—सिपाही और उपनिरीक्षक—पर सीधी भर्ती की प्रक्रियाओं में एकरूपता लाने के लिए दो नई चयन नियमावलियों को स्वीकृति दी गई है। यह नियमावलियां 2025 से लागू होंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता व सुगमता सुनिश्चित करेंगी।

कैबिनेट ने शहरी विकास विभाग के अधीन विनियमित पर्यावरण मित्रों के हित में भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सेवा के दौरान मृत्यु पर मृतक आश्रित नियमावली 1974 का लाभ उनके परिजनों को देने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूर्ववर्ती शासनादेश में संशोधन किया जाएगा।

‘उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति, 2024’ में संशोधन करते हुए कैबिनेट ने “एस्क्रो खाता” की व्यवस्था हटाकर नीति के तहत प्राप्त धन को SNA खाता (सिंगल नोडल अकाउंट) में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी है। यह बदलाव बैंकों द्वारा एस्क्रो खाता खोलने में आ रही कठिनाइयों और वित्त विभाग के आदेशों के अनुरूप किया गया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मोटरयान कराधान सुधार अधिनियम, 2003 के अंतर्गत संशोधन करते हुए प्लग-इन हाइब्रिड और स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों को भी कर में छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह छूट केवल चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वैध रहेगी।

इसके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यों को गति देने और बढ़ते दायित्वों के अनुरूप आयोग के ढांचे का पुनर्गठन किया गया है। आयोग में उप सचिव का एक नियमित पद और 14 अन्य आउटसोर्स पदों का सृजन किया गया है, जिनमें डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, वाहन चालक और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराबी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की, बेटी गंभीर घायल; आरोपी फरार
Next: सिलेंडर ब्लास्ट में महिला के पेट में घुसी स्टील की थाली, सर्जन ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बचाई जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.